News34
बल्लारपुर (रमेश निषाद)
👉 बल्लारपुर के सरकारी अस्पताल से बड़ी घटना सामने अा रही है जिसमें ट्रक चालक युवक के कमर में इंजेक्शन लगाने के दौरान सुई भी दवाई के प्रेशर के साथ शरीर में धसने से डॉक्टर की घोर लापरवाही देखने को मिली है ।
बताया जाता है कि इलाज के लिए सरकारी दवाखाने में 1अगस्त को बारह बजे आए ट्रक चालक संदीप आत्राम को डॉक्टर ने स्वास्थ परिक्षण के पश्चात इंजेक्शन लगाने व दवाई लेने को कहने पर संदीप आत्राम को इमरान नामक (ब्रदर) कंपाउंडर द्वारा कमर में इंजेक्शन लगाते समय कमर में सुई दवाई के प्रेशर से सिरिन से निकलकर भीतर चली गई जिससे डॉक्टर विजय कडस्कर जो की वैधकिय अधिकारी होते हुए लापरवाही बरतने जैसी घटना सामने आई है भगवान का दूसरा रूप लोग डॉक्टर को मानते है जो की लोगों की जान बचाने का कार्य करता है जान से खिलवाड़ नहीं करता ।
👉बल्लारपुर के शिवाजी वार्ड बीटीएस प्लॉट परिसर में रहनेवाले ट्रक चालक संदीप आत्राम (36) के हांथ पैर में मामूली सा दर्द व बुखार के इलाज के लिए बल्लारपुर के सरकारी दवाखाने में आनेपर सुई बीमार संदीप की कमर के भीतर रह जाती है।
डॉक्टर ने भयभीत अवस्था में बिना हैंड ग्लोब्स के तुरंत आपरेशन कर सुई ढूंढनी चाही किंतु सुई नहीं मिली, सुई कमर से नीचे सरक गई डॉक्टर विजय कडस्कर द्वारा दूसरे दिन 2 अगस्त को डॉ. अल्लुरवार के दवाखाने में सीटी स्कैन करने पर सुई अंदर होने की जानकारी सामने आयी।
जिला सामान्य अस्पताल में पहुंचकर शल्य चिकित्सक से आपरेशन करने पर युवक की कमर से सुई निकाली गई है ट्रक चालक संदीप ने बताया कि डॉक्टर की लापरवाही से यह हुआ है मुझे कुछ कम ज्यादा होने पर संबधित डॉक्टर जिम्मेदार रहेगा। मेरे दवाखाने में रहने से मेरे परिवार के समक्ष उपजीविका चलाना मुश्किल हो रहा है इस मामले कि शिकायत पुलिस में दर्ज की जाएगी ।
👉 चंद्रपुर के सी एस डॉ महादेव चिंचोडे ने इस घटना के विषय में बताया है कि युवक संदीप आत्राम अब खतरे से बाहर इस घटना की जांच कमेटी बनाई गई है मामले की जांच शुरू है दोषी पाए जाने पर उचित कार्यवाही होंगी ।
Leave a Reply