हिंदी ब्राह्मण समाज ने अधिवक्ता रवींद्र भागवत को ‘ब्राह्मण समाज भूषण’ पुरस्कार से किया सम्मानित

Hindi brahmin samaj

News34 chandrapur

चंद्रपूर /- हिंदी ब्राह्मण समाज ने अधिवक्ता रवींद्र भागवत को ब्राह्मण समाज भूषण से पुरस्कृत किया. अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट अधिवक्ता तथा समाज में सराहनीय कार्य करते हुए सामाजिक कार्य की सार्वजनिक छवि को महत्वपूर्ण रूप से उन्नत करने के लिए अधिवक्ता रवींद्र भागवत को हिन्दी ब्राह्मण समाज बहुद्देशिय संस्था चंद्रपुर द्वारा ‘ब्राह्मण समाज भूषण’ पुरस्कार प्रदान कर सन्मानित किया गया.

 

अधिवक्ता रवींद्र भागवत ने अपने वक्तव्य में “संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव सहकार्य करने का मानस व्यक्त किया तथा संगठन को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी”. संगठन द्वारा महानगर के विभीन्न क्षेत्र में चलाए जा रहे सुंदरकांड पाठ के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होने संगठन द्वारा समस्त प्रतिभावान विद्यार्थीयों का गौरव कर प्रोत्साहन देने के कार्य की सराहना की।

 

इस अवसर पर हिन्दी ब्राह्मण समाज संस्थापक अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि, “ब्राह्मण ने समस्त मानव समाज को अपनी बौद्धिक प्रखरता से अलौकित कर दिशा देने का कार्य किया है।

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पंडित मथुरा प्रसाद पांडेय, डॉक्टर शैलेंद्र शुक्ला, धीरेंद्र मिश्रा, सुभाष त्रिपाठी, कृपा शंकर उपाध्याय, सुरेंद्र तिवारी, आलोक त्रिपाठी, जयप्रकाश दुबे, रजनीश त्रिपाठी, विजयकुमार शुक्ला, दुर्गेश चौबे, रूपेश पाण्डेय, दीपक पाठक, आशिष झा, अनंत तिवारी , सुशील मिश्रा, मनीष पांडे, अमित मिश्रा, राकेश तिवारी, शशीभूषण पांडे, सुनीत मिश्रा, रोशन पाण्डेय, उमेश दुबे, सत्यप्रकाश दुबे , अशोक मिश्रा, अधिवक्ता चिन्मय भागवत का सहकार्य किया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *