आनंदोत्सव मनाते कई लीटर दूध सड़क पर बहाया

News34

बल्लारपुर (रमेश निषाद)

👉तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने राज्य के किसानों का 19 हजार करोड़ का कर्ज माफ कर दिया, साथ ही परिवहन विभाग के 42 हजार कर्मचारियों को सरकार में विलीन किया. उनके इस निर्णय का हर स्तर पर स्वागत हो रहा है.

 

महाराष्ट्र में उनकी पार्टी के कार्यकर्ता आनंदोत्सव मना रहे हैं. जगह – जगह आतिशबाजी की जा रही है एवं मिठाई का वितरण किया जा रहा है. चंद्रपुर, बल्लारपुर, राजूरा, घुग्घुस आदि स्थानों पर यह जश्न मना. सभी जगह नारेबाजी की गई और लोगों में मिठाई बाटकर पार्टी की महिमा मंडीत करने का प्रयास किया गया. परंतु बल्लारपुर में अलग ही नजारा दिखा. यहां के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करने के साथ ही चंद्रशेखर राव की फोटो को दूध से नहलाते हुए कई लीटर दूध सड़क पर बहा दिया. जो सबके पैरों के नीचे आता रहा.

👉भारत राष्ट्र समिति राजुरा विधानसभा महिला समन्वयक रेशमा चव्हाण, सह-समन्वयक संतोष कुलमेथे, बाबाराव मस्की, भूषण फुसे, मीनाक्षी मून, तालुका समन्वयक अजय साकीनाला, महिला तालुका समन्वयक ज्योति नले, शहर समन्वयक रवि पवार, सहसंयोजक प्रदीप पोपटे, सास्ती शहर समन्वयक शंकर कोटले के नेतृत्व में राजुरा में यह उत्सव मनाया गया.

एका महिलेने अल्पवयीन मुलीला देहव्यापारात ढकलत तिच्याकडून देहव्यापार करण्याचे काम केले मात्र पोलिसांनी या घटनेचा भांडाफोड केला आहे..सविस्तर बातमी वाचा

वहीं बल्लारपुर के गणपति वार्ड स्थित पार्टी कार्यालय के सामने जश्न मना. सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की फोटो पर दुध डालकर नहलाया. जमकर नारेबाजी की. सारा दुध उनके पैरों के नीचे से होते हुए सड़क पर बहता रहा. किन्तु किसी के भी ध्यान में यह बात नही आई कि सड़क पर बहते हुए दूध को एकत्रित कर उसका सदुपयोग किया जाए.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *